फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marie stake in painting Yogesh

पेंटिंग में योगेश ने मारी बाजी

Tue, 17 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 17 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Marie stake in painting Yogesh

उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से दो दिवसीय सड़क

विज्ञापन
सुरक्षा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों से पेंटिंग कराई गई। वहीं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन स्थित सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में सोमवार को सबसे पहले सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल के अलावा जेपीएस, कानपुर पब्लिक स्कूल, आकाश एजूकेशन गुरसहायगंज, शहीद चंद्रभान मेमोरियल स्कूल, माया देवी इंटर कॉलेज के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

एक घंटे की प्रतियोगिता में सबसे बेहतर पेंटिंग तैयार करने वाले सेंट जेवियर्स स्कूल के योगेश कुमार वर्मा को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जेपीएस की प्रांशी गुप्ता को दूसरा पुरस्कार और इसी कॉलेज की ही आरजू गुप्ता को तीसरा पुरस्कार एसडीएम सदर सुनील शुक्ल, डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स वाणिज्यकर व एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव, पीटीओ विक्रांत सिंह ने दिया।

इसी तरह 27 अन्य प्रतिभागियों को भी बेहतर पेंटिंग के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चों को मेमेंटो के अलावा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। बाद में बच्चों को सड़क दुर्घटना से बचाव से संबंधित मूवी दिखाई गई। इसके बाद बच्चों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारियां एआरटीओ ने दीं।

उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय या पैदल यात्रा करते समय अपने बाई ओर रहें। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इसके बाद आए हुए सभी बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक सुनील सिंह, एस कुमार त्रिपाठी, तपस्या वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed