{"_id":"61f2dc5e8b088d11f25b9e14","slug":"mareej-corona-bharti-kannauj-news-knp677433915","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 171 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 171 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की लगातार संख्या बढ़ रही। दो दिनों में 171 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी करते हुए उपचार शुरू कराया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 978 हो गई है।
जिले में बुधवार को 82 और गुरुवार को 89 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सात डॉक्टर और 12 स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। सभी को घर पर आइसोलेट कर उपचार शुरू किया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सख्ती के बाद भी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अगर इसी तरह लोग लापरवाही बरतते रहे तो तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ जाएगा।
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल के चिकित्साधिकारी, उनकी पत्नी व दो बेटे संक्रमित निकले हैं। इसके साथ ही विकास खंड में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिकित्सक के संपर्क में आने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
आनन-फानन में पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया। चिकित्सक के संपर्क में आने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भी सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सक को होम क्वांरटीन में भेज दिया गया।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है। चिकित्सक को भी होम क्वारंटीन में भेजा गया है। चिकित्सक के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी जांच कराई जाएगी।