शांति बहाली को आज निकलेगा मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर
में पिछले कई दिनों से बिगड़े हालातों के कारण लोग घरों में कैद होकर रह
गए हैं। इसके अलावा व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोग
खौफजदा होकर दिन काटने के लिए मजबूर हैं। शहर के हालातों को सुधारने के लिए
सोमवार को संभ्रांत लोगों ने प्रशासन के साथ वार्ता करके शांति मार्च
निकालने की रणनीति बनाई।
कोतवाली में मुन्ना दरोगा, रानू मिश्रा, गुड्डू
सक्सेना, नीलू यादव सहित अन्य लोगों ने शहर से लेकर सरायमीरा के करीब पौन
तीन सौ लोगों की लिस्ट तैयार की। इन सभी को मोबाइल के जरिए शांति मार्च में
शामिल होने के लिए अपील की गई। वहीं क्षेमकली मंदिर में पूर्व ब्लाक
प्रमुख नवाब सिंह यादव ने शहर में शांति बहाली को हवन किया।
आचार्य ने
विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन कराकर भगवान से शहर का हालातों को ठीक करने को
प्रार्थना की। इस मौके पर संजय दुबे, संजू कटियार, अमित मिश्र, जितेंद्र
यादव, संजीव मिश्र, सतेंद्र यादव, राजेश पाल सहित अन्य मौजूद थे। जामा
मस्जिद में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर शहर में अमन-चैन की
दुआ मांगी।