फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Many police arrested

पुलिस ने कइयों को दबोचा

Sun, 06 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 06 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Many police arrested

शनिवार को हुए पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बूथों पर भीड़ लगाने व कम उम्र वोटरों को पुलिस ने पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया। कई प्रत्याशी एवं उनके एजेंटों समेत 67 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। मतदान खत्म होने के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

विज्ञापन


गांव मझपुर्वा में आईडी के रूप में बिना प्रमाणित बैंक की पासबुकों से मतदान करने आए लोगों को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अधूरी पासबुकों को जब्त कर लोगों को खदेड़ दिया। मझपुर्वा, डुड़वा बुजुर्ग, जुनैदपुर, अनीभोज, लाड़पुर, ऊंचा, बरगवां, रसूलपुर, खाड़ेदेवर आदि केंद्रों पर पुलिस ने सुबह से ही सख्ती शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मझपुर्वा में कम उम्र के वोट डालने आए जीशान, जुबैर, तलीफ व रईस को हिरासत में लिया गया। डुड़वा बुजुर्ग में बशीम, कैश, नाजिम को पुलिस ने पकड़ा। इसी मतदान केंद्र पर अव्यवस्था फैला रहे पनगवां गांव के विक्रम सिंह, सभापुर के पंकज, सौंसरापुर के आसिफ, सुहैल, शहनवाज, लाड़पुर के धीरेंद्र, सभापुर के हिमांशु, कुलदीप, पनगवां के मोनिस, अदमापुर के सुनील व बृजेश।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालमपुर के टीटू, तेराजाकेट के राजेश शुक्ला, सरायप्रयाग के बृजेश, बारामऊ बांगर के कमलेश, निकोलनपुर्वा के रामजी, इंदुयागंज में शराब पीकर मतदान केंद्र के पास हंगामा काट रहे संतोष के अलावा करीब 67 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। लखइयामऊ में प्रधान पद के प्रत्याशी अंजली सिंह के पति देवेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया।


मझपुर्वा में बैंक की पासबुक लेकर वोट डालने आए लोगों की फोटो प्रमाणित नहीं थी, जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज अग्रवाल से शिकायत हुई। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ऐसी सभी पासबुकों को जब्त कर लिया। गांव बरगवां में आधा सैकड़ा से अधिक मतपत्र कम निकलने की चर्चा से हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed