{"_id":"595e823c4f1c1b751e8b4799","slug":"many-houses-damaged-by-falling-of-the-banyan-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगद का पेड़ गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगद का पेड़ गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
लेंटर तोड़कर बाहर निकली शाखाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर पनवारा क्षेत्र के गांव वाहपुर में बुधवार रात आंधी-बारिश से पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से कुलदीप कटियार के घर के बाहर खड़े कृषियंत्र ट्रैक्टर, ट्राली, मशीन, हैरो, कल्टीवेटर आदि क्षतिग्रस्त हो गए। ईश्वर दयाल की पेड़ के नीचे बंधी भैंस दब गई। विनोद कटियार का पुत्र मनु (10) पेड़ घायल हो गया। सुनील कटियार की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गांव के ही ईश्वर दयाल, उमेश कटियार, दिनेश कटियार, विनोद कटियार व बालिंदर समेत करीब एक दर्जन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। विनोद कटियार के मकान का लेंटर तोड़ते हुए पेड़ की एक शाखा अंदर तक जा पहुंची। वहीं बालिंदर कटियार का मकान भी क्षतिग्रस्त होने की वजह से मकान में पानी भर गया और उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि बारिश की वजह से ग्रामीण छतों से नीचे उतर कर सोए हुए थे। यदि ग्रामीण खुले में होते बड़ी जनहानि होती। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन