फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Manu Pal returned from the medal reception

पदक लेकर लौटी मनु पाल का स्वागत

Thu, 04 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 04 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Manu Pal returned from the medal reception

लॉन बाल में विदेश से पदक लेकर घर लौटी मनु पाल का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

विज्ञापन


बुरुनई से नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर गुरुवार शाम नगर लौटी लॉन बाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल का जनपद सीमा पर पाल महासभा के मंडल अध्यक्ष सभासद वीरेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पश्चिमी बाईपास पर नहर कोठी पर रंजू पाल, मीता पाल और रूबी पाल ने उन्हें मालाओं से लाद दिया।

रोडवेज बस स्टैंड पर अशोक सविता लउआ के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ देर शाम वह सौरिख रोड से होते हुए सराफान नईबस्ती स्थित अपने आवास पर पहुंची तो वहां उनकी मां हरप्यारी व पिता रामनारायन पाल ने बेटी की आरती उतारी।

इस मौके पर राजवीर पाल, डॉ. जबर सिंह पाल, रामनरेश पाल, सुनील यादव, सुरेशचंद्र प्रधान, राहुल धनगर आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed