फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Manu again, Laurels to the district

मनु ने फिर किया जिले का नाम रोशन

Sun, 12 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज।
अमर उजाला/कन्नौज। Updated Sun, 12 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Manu again, Laurels to the district
मेडल व विजेता ट्राफी के साथ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल। - फोटो : amarujala
छिबरामऊ। झारखंड की राजधानी रांची में खेली गई नेशनल लॉन बॉल चैंपियनशिप में यशभारती सम्मानित नगर की बेटी मनु पाल ने सिल्वर मेडल समेत दो कांस्य पदक जीते हैं। उसकी इस सफलता पर नगर के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनु ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सराफान नईबस्ती निवासी फौजी रामनरायन पाल की पुत्री मनु कुमारी पाल ने रांची से फोन कर बताया कि झारखंड में पांच से 11 फरवरी तक बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल लॉन बाल्स चैंपियनशिप में उसने तीन पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि लॉन बॉल की ग्रुप प्रतियोगिता में दिल्ली की ओर से खेलते हुए मनु ने सिल्वर पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


वुमेन पेयर्स व वूमेन सिंगल में मनु कांस्य पदक हासिल हुआ है। मालूम हो कि लॉन बाल्स की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल कई देशों में खेल कर इस खेल  में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उसने कामनवेल्थ गेम्स में भी प्रतिभाग किया था। फिलहाल दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही मनु पाल इससे पूर्व रांची की टीम से खेलती थी। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने मनु को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed