{"_id":"678fe4a19bf7d614980df436","slug":"manhunt-intensified-to-expose-theft-in-temples-kannauj-news-c-214-1-knj1006-124400-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंदिरों में चोरी के खुलासे के लिए धरपकड़ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंदिरों में चोरी के खुलासे के लिए धरपकड़ तेज
विज्ञापन
छिबरामऊ। एक ही रात में आस्था के तीन मंदिरों पर धावा बोलकर चोरों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। खुलासे के लिए लगाई गई पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही चोरी के पुराने मामलों में नामजद चोरों से भी पूछताछ की जा रही है।
कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि कोतवाली की तीनों टीमों समेत एसओजी व सर्विलांस टीमें लगातार प्रयासरत हैं। सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर, बाबा की बगिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर व अकबरपुर के सिद्ध बाबा मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र में हुए चोरी के पुराने मामलों से जुड़े लोगों के अलावा संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। संभावित स्थानों पर दबिशों का सिलसिला जारी है। शीघ्र ही मंदिरों में हुई चोरी की तीनों वारदातों का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि रविवार की रात चोरों ने मां कालिका देवी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर व सिद्ध बाबा मंदिर में धावा बोलकर नकदी व जेवर समेत 10 लाख से अधिक का माल पार कर दिया था।