फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Manglik work will be banned for 49 days

Kannauj News: 49 दिनों तक प्रतिबंधित रहेंगे मांगलिक कार्य

Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Manglik work will be banned for 49 days
तालग्राम। इस बार 15 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास व एक अप्रैल से तीन मई तक देव गुरू बृहस्पति अस्त होने के कारण 49 दिनों तक मांगलिक कार्य प्रतिबंधित रहेंगे। खरमास में विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नव प्रतिष्ठान, वधू प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार, देव प्रतिमा प्रतिष्ठा आदि के कार्यों पर विराम लग जाएगा। हालांकि धार्मिक कार्य विधि-विधान से संपन्न होंगे।
विज्ञापन

अमोलर श्यामा श्याम मंदिर के पुजारी आचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि धनु एवं मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करने से खरमास लगता है, जिसकी अवधि एक माह तक रहती है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सुबह छह बजकर 34 मिनट पर भगवान सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि 14 अप्रैल तक दोपहर दो बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। प्रात: 7.34 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र एवं दोपहर 12.52 बजे तक सिद्धियोग रहेगा। मीन राशि में सूर्य के प्रवेश से मीन संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 12.58 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

उनका कहना है कि खरमास के कारण 14 अप्रैल तक और देव गुरु बृहस्पति एक अप्रैल से तीन मई तक अस्त रहेंगे। शास्त्रों के अनुसार शादी के लिए बृहस्पति का उदय होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इन्हें वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। छह मई से पुन: विवाह मुहूर्त आरंभ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed