फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mandir khule

मंदिरों में बजे घंटे घड़ियाल, होटल चहके

Mon, 08 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
mandir khule
हर के माता फूलमती मंदिर में पूजा करते भक्त - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लॉकडाउन के कारण बंद जिले के धर्मस्थलों के द्वार 75 दिन बाद सोमवार को आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। एक मीटर दूरी, मास्क की अनिवार्यता के साथ पांच लोगों को ही एक बार में धर्मस्थलों में प्रवेश दिया गया। धर्मस्थलों के प्रबंधन ने सैनिटाइजर की व्यवस्था भी मंदिर परिसरों में की थी। पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर, माता फूलमती मंदिर, बाबा विश्व नाथ मंदिर, काली दुर्गा मंदिर में भक्तों ने पूजा की। इन मंदिरों में रुक रुक कर भक्त आते व जाते रहे। माता फूलमती मंदिर गेट पर थर्मल स्कीनिंग कर भक्तों को प्रवेश दिया गया। तिर्वा में अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर के आसपास की दुकानें भी खोल दी गईं। एसडीएम जयकरन ने कहा कि सभी मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के हाजीगंज मस्जिद समेत छिबरामऊ व तिर्वा कस्बे में हॉटस्पॉट क्षेत्र में बने मंदिर, मस्जिद आदि नहीं खोले गए।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए बंद किए गए रेस्टोरेंट और ढाबे भी ढाई महीने बाद खोल दिए गए। घर के बाहर खाने का जायका लेने के लिए पहले ही दिन लोग पहुंचे। कुछ लोगों ने वहीं बैठकर खाया तो कुछ पैक कराकर घर ले गए। रेस्टोरेंट पर तो कर्मचारियों ने मास्क व दस्ताने लगाकर काम किया लेकिन ढाबों पर नियमों का पालन नहीं किया गया। यहां लोग एक दूसरे से सटकर बैठे दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता फूलमती मंदिर के पुजारी शिखर मिश्रा ने बताया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। हर मंदिर में यही व्यवस्था होनी चाहिए। मंदिर मे प्रवेश करने वाले भक्त की थर्मल स्क्रीनिंग और गेट पर सैनिटाइजर हो। भक्त मास्क लगाएं और एक दूसरेेे से दूरी का ख्याल रखकर ही पूजा करें।

जिला काजी मौलाना अहमद सईद मुजदिद्दी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए। एक दूसरे से दूरी बनाकर ही मस्जिदों में नमाज पढ़ें। जरा सी गलती से संक्रमण फैल सकता है। मुंह में मास्क लगाएं और मस्जिदों में प्रवेश करने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करें।

शहर के माता फूलमती मंदिर गेट पर मुस्तैद पुलिस

शहर के माता फूलमती मंदिर गेट पर मुस्तैद पुलिस- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed