फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   manarega kee dheemee pragati par beedeeo ne sachivon ko lagaee phatakaar

मनरेगा की धीमी प्रगति पर बीडीओ ने सचिवों को लगाई फटकार

Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
manarega kee dheemee pragati par beedeeo ne sachivon ko lagaee phatakaar
ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों के साथ बैठक करते जिला उद्यान अधिकारी व प्रभारी बीडीओ मनोज चत? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। विकास खंड मुख्यालय पर जिला उद्यान अधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ मनोज चतुर्वेदी ने सोमवार को ग्राम विकास अधिकारियों, सचिवों व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। सचिवों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर दो दिन में कार्य शुरू न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक बैठक में प्रभारी बीडीओ मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि 13 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना पूरी तरह से ठप है। 48 ग्राम पंचायतों में 10 से कम मानव दिवस सृजित हैं। अगर दो दिन के अंदर मनरेगा योजना के कार्य शुरू न हुए तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों की होगी। शासन की मंशा के अनुरूप लक्ष्य के सापेक्ष कार्य चलने चाहिए। प्रभारी बीडीओ ने आवास प्लस के बढ़े लक्ष्य को लेकर पंजीकरण शुरू कराने के लिए कहा। साथ ही प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री, डीएम पोर्टल पर शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत बार बार आती है, तो इसके लिए जांचकर्ता जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

बैठक में एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र, पंचायत सचिव दीपक यादव, देवेंद्र पाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र यादव, मनोज शर्मा, मुनीश बाबू, पवन यादव, प्रदीप यादव, रत्नांजलि, शिवांगी गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक रचना गुप्ता सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब
साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित रहे पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीओ ने कहा कि जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। चेतावनी के बाद भी कार्यशैली में सुधार न हुआ तो वेतन रोकने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
रोजगार सेवकों ने रोया मानदेय न मिलने का रोना
रोजगार सेवक सुनील कुमार, अशोक कुमार, ओमवीर आदि ने प्रभारी बीडीओ के सामने पांच माह से मानदेय न मिलने का रोना रोया। रोजगार सेवकों का कहना था कि दीपावली से अभी तक मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। वरिष्ठ लिपिक रचना गुप्ता ने बताया कि बजट न होने के कारण रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिल सका। अब बजट आ चुका है।

खुरपका व मुंहपका का कराएं टीकाकरण
प्रभारी बीडीओ मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि लडै़ता गोशाला के निरीक्षण के दौरान कई गोवंश खुरपका व मुंहपका से पीड़ित मिले। सभी पंचायत सचिव गोशाला का प्रतिदिन निरीक्षण करें। समय पर टीकाकरण कराएं। गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए झूल व चारे के समुचित इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed