फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Man 's dream of flying forward

मनु के सपने को उड़ान का इंतजार

Fri, 05 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 05 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Man 's dream of flying forward

ग्रामीण परिवेश में पली मनु पाल ने ऐसे खेल को अपना

विज्ञापन
करियर बनाया, जिसकी उत्तर प्रदेश में पिच तक नहीं है। अपने संघर्षों के बलबूते मनु जहां पहले देश में अपना नाम रोशन किया, वहीं अब गैर देशों में भी भारत का झंडा बुलंद किए हैं। मनु के मन में सपने तो बहुत हैं, बस जरूरत है, सपनों को पंख देने की।

विशुनगण क्षेत्र के एक छोटे से गांव भरतपुर की रहने वाली मनु पाल के पिता सीआरपीएफ में असम में तैनात थे। ग्रामीण अंचल में पढ़ी मनु रोजमर्रा के खेलों से ही रूबरू होती रहीं। इस दौरान वह अपने पिता के साथ असम चली गई। वहां उसने नया खेल देखा लॉन बाल का।

मनु ने जब पहली बार यह खेल खेला तो अजीब सा लगा, पर मन में ठान लिया कि इस खेल को खेलेंगी जरूर। दो दिन बाद ही खेल सीख लिया और मैदान में डटे खिलाड़ियों को टक्कर भी दी। इसके बाद मनु पाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में असम की तरफ से खेलकर असम को जीत दिलाई।

इसके बाद 34वें नेशनल कामनवेल्थ गेम्स 2011 में अपनी टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता। केरल के अन्नाकुणम में हुए 35वें राष्ट्रीय खेलकूद में भी मनु ने स्वर्ण पदक जीता था। 2013 में मनु ने आस्ट्रेलिया जाकर कोच की डिग्री भी हासिल की। अब बुरुनई दारुस्लाम में 11वीं एशियन लॉन बाल प्रतियोगिता में मनु को भारत की टीम में चयनित किया गया।

24 जनवरी से एक फरवरी तक चली प्रतियोगिता में मनु ने कांस्य पदक जीत कर विदेश में तिरंगा लहरा दिया। मनु पाल की इस उपलब्धि पर देश की तमाम हस्तियों ने बधाई दी है। मनु का कहना है कि सरकारें अगर साथ दें तो वह आस्ट्रेलिया के इस प्रमुख खेल में भी विदेशों में भारत का परचम लहरा दें।

बताया कि उनकी टीम में मध्यप्रदेश और पंजाब के भी खिलाड़ी थे। पंजाब और मध्यप्रदेश की सरकारों ने इस खेल के लिए अलग से ग्राउंड बनाने के निर्देश दिए हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार भी इसके लिए निर्देश दें तो इस खेल के लिए यूपी से और प्रतिभाएं निखरें।

वहीं केंद्र सरकार को भी अन्य खेलों की तरह इस खेल को बढ़ावा देना चाहिए। कहा कि अखिलेश सरकार ने सीएम आवास पर बुलाकर यश भारती पुरस्कार और आर्थिक मदद की घोषणा की थी, पर अभी तक मनु पाल को न तो पुरस्कार मिला है और न ही आर्थिक मदद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed