{"_id":"5e08ec7b8ebc3e87b402eea0","slug":"man-hanged-in-home-ruckus-kannauj-news-knp535171947","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह में युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह में युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी गांव में गृह कलह के चलते युवक ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी।
गांव निवासी गोपाल दीक्षित (25) पुत्र उमाशंकर दीक्षित का किसी बात को लेकर पत्नी सुमन से कहासुनी हो गई थी। इसपर गोपाल ने सुमन की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद गोपाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पत्नी के दुपट्टे को छत के कुंडे में डालकर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार गोपाल की शादी आठ माह पहले सुमन से हुई थी। उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। मृतक के पिता उमाशंकर नगर के एक मंदिर में पुजारी हैं और मां निजी विद्यालय में काम करती हैं। गोपाल के बड़े
भाई नारायन की सात साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।