फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Make Panchayat Bhawan herd

पंचायत भवन बना तबेला

Sat, 23 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 23 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Make Panchayat Bhawan herd

विकास खंड तालग्राम के सकरवारा बगुलिहाई में बने

विज्ञापन
पंचायत भवन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह पंचायत भवन तबेला बनकर रह गया है। ग्राम प्रधान से लेकर कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने पूर्व प्रधान के परिजनों पर कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है।

इसके बाद बीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सकरवारा बगुलिहाई के प्रधान मनोज कुमार, सदस्य शांति देवी, सोनी, शिवकुमार, रामकली, शकुंतला, संतोष कुमार आदि ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने अपने परिजनों का पंचायत घर पर अवैध कब्जा करा दिया था। तब से ये लोग कक्ष में कल्टीवेटर व अन्य ट्रैक्टर का सामान रखे हैं।

इसके अलावा कमरों में भूसा भर कर ताला डाल दिया है, जिससे ग्राम पंचायत में खुली मीटिंग पंचायत घर में नहीं हो सकी। मजबूरी में बैठक प्राइमरी पाठशाला में बुलाई जाती है। इस बाबत सचिव से वार्ता कर पंचायत घर खाली कराने को कहा गया, पर उन्होंने उच्चाधिकारियों सेआदेश कराने की बात कही।

इस कारण पंचायत घर कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त नहीं हो पा रहा है। वहीं शासन के आदेशों का मखौल उड़ रहा है। उधर, तालग्राम के बीडीओ पंकज यादव का कहना है कि किसी भी सरकारी पंचायत भवन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। सकरवारा बगुलिहाई के पंचायत भवन से जल्द ही कब्जा हटवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed