फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mahishasura slaughter enthralled by the sight

महिषासुर वध देखकर दर्शक रोमांचित

Fri, 27 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 27 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahishasura slaughter enthralled by the sight

जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे

विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव में बुधवार की रात मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की गई। इस दौरान महिषासुर वध लीला देख दर्शक रोमांचित हो गए।

 प्रथम पूज्य गणेशजी और फिर मां अंबे की आरती के बाद मां दुर्गा के छठवें स्वरूप सिंह पर सवार मां कात्यायनी के पंडाल में आते ही मां अंबे के जयकारे गूंजने लगे। भक्ति गीत आए मइया के नवरात्र हो रहे घर घर जगराते पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का संचालन कर राजीव उर्फ रिंकू अरोरा ने मां कात्यायनी की महिमा का बखान किया। भक्ति गीत किस्मत चमकेगी झोली भर देगी पर छात्रा खुशी के डांस ने मन मोह लिया। इसके बाद महिषासुर वध की लीला हुई। मां दुर्गा ने जैसे ही महिषासुर का वध किया मां के जयकारे गूंजने लगे। शानू गुप्ता ने भक्ति गीत मां शेरा वाली तेरा शेर आ गया पर डांस करके तालियां बटोरीं।

लीला के दौरान ऋषियों के यज्ञ में रिंकू अरोरा, मनीष वर्मा, दीपक, रवी, जानू, आदित्य, गोलू व सुधांशू ने भाग लिया। मां कात्यायनी के स्वरूप में कृतिका वर्मा, शेर बने भोला पापड़ी वाले, ब्रह्मा के स्वरूप में शिवम माथुर, महिषासुर बने अंकित गुप्ता, दैत्य के सैनिक बने शोभित, अन्नू, रजत, आशू और मां दुर्गा के स्वरूप में सिम्मी अग्रवाल का अभिनय सभी ने सराहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed