{"_id":"5df7d00b8ebc3e88007293cc","slug":"mahilaon-ne-rokee-beedeeo-kee-gaadee-naarebaajee-kee-kannauj-news-knp532640340","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने रोकी बीडीओ की गाड़ी, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने रोकी बीडीओ की गाड़ी, नारेबाजी की
विज्ञापन
बीडीओ की गाड़ी को रोके किसान यूनियन की महिलाएं।
- फोटो : KANNAUJ
तेराजाकेट (कन्नौज)। पात्रों को नजरअंदाज कर अपात्रों को आवास और शौचालय देने, गांवों में नाली, खड़ंजा समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने से नाराज लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के बैनर तले तालग्राम ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जांच के लिए जा रहे बीडीओ की गाड़ी रोक कर नारेबाजी की। एसडीएम छिबरामऊ से वार्ता के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया। यूनियन के लोगों ने बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा है।
तालग्राम विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष हासिम अली, महिला जिलाध्यक्ष सोनिया गुप्ता के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि पहलपुर्वा, सलेमपुर, इंदुइयागंज व टिकुरियन में अपात्रों को आवास व शौचालय दे दिए गए हैं। पात्रों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांवों में नाली, खड़ंजा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। इसी दौरान खंड विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह एडीओ मुनीश गौड़ के साथ गाड़ी में बैठकर जांच के लिए निकले।
महिलाओं ने इनकी गाड़ी रोक ली। बीडीओ ने कारण पूछा तो बताया कि उन लोगों के पास आवास और शौचालय नहीं हैं। गांव में गलियों से निकलना मुश्किल है। लोगों का गुस्सा देख बीडीओ अपने कार्यालय में बैठ गए। उपजिलाधिकारी छिबरामऊ गौरव शुक्ला को पूरा मामला बताया। वहीं एलआईयू के उपनिरीक्षक आरबी सिंह ने गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को स्थिति से अवगत कराया। कोतवाल ने सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज जमाल खां को तुरंत ब्लाक कार्यालय भेजा।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने फोन पर यूनियन के जिलाध्यक्ष हासिम अली से वार्ता की। इसके बाद बीडीओ ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर पहलपुर्वा, सलेमपुर, इंदुइयागंज व टिकुरियन में अधिकारी भेजकर जांच कराई जाएगी। जिनके पास आवास और शौचालय नहीं हैं, उन्हें पात्रता के आधार पर यह उपलब्ध कराए जाएंगे। गांव में अलाव भी जलवाए जाएंगे।
इसके बाद यूनियन के नेताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान मोहित सोलंकी, सलमान अली, अनूप सिंह, शिवाजी, सविता आदि मौजूद रहीं।