फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Magistrate did not work in organically sector

बवाल में काम न आए सेक्टर मजिस्ट्रेट

Sat, 24 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 24 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Magistrate did not work in organically sector

पुलिस और प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए

विज्ञापन
कागजी घोड़े चाहे जितने ही दौड़ाए हों, बड़े-बड़े दावे भी किए हों, पर जमीन पर उसकी कितनी तैयारी थी, यह सबके सामने आ गया।

शहर में तीन महीने के भीतर हुए दूसरे बड़े बवाल के दौरान नवरात्र समापन, विजय दशमी व मोहर्रम मनाया जा रहा था। खासतौर से मोहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थाना, कोतवाली व चौकी क्षेत्र में 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इनको जिम्मेदारी दी गई थी कि तैनाती वाले स्थल पर रहकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट पद का भी दायित्व सौंपा गया था। डीएम अनुज कुमार झा ने मोहर्रम की चौथी, पांचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं व दशमी को सभी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी प्रभावी रहने के आदेश दिए थे। गुरुवार को बवाल वाले दिन मोहर्रम की आठवीं तारीख थी।

बवाल भले ही मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में हुआ हो, पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कन्नौज सदर कोतवाली में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में डिप्टी कलक्टर राजेश यादव, चौकी कला में तहसीलदार राजेश कुमार, चौकी सरायमीरा में डीआरडीए पीडी एके सिंह कुशवाहा, चौकी हाजी शरीफ में नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा, मकरंदनगर चौकी में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रावेंद्र सिंह यादव, मानीमऊ चौकी में डीडी कृषि डॉ. राजेश कुमार व कुसुमखोर बांगर में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed