फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mafia Raj ended in eight years: Avinash

आठ साल में माफियाराज खत्म : अविनाश

Thu, 27 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 27 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mafia Raj ended in eight years: Avinash
कन्नौज। आठ साल में प्रदेश से माफियाराज खत्म हो गया है। माफिया या तो जेल में या दुनिया ही छोड़ गए। अब घरों की महिलाएं रात में भी आराम से सड़कों पर घूम रही हैं। प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने से आम जनता ने राहत महसूस की है तो कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। बुधवार को यह बाते कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने कही।
विज्ञापन

गांधी सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया है। उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। भाजपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार हुआ है। उन्होंने सभी विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि यह आठ वर्ष प्रदेश सरकार की सेवा,सुरक्षा,सुशासन व विश्वास के हैं। युवाओं को निष्पक्ष व ईमानदारी से नौकरी मिली है। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि जन जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचें, इसलिए यह कार्यक्रम किए जा रहे है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा, स्वास्थ्य, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास सहित अन्य विभागों में योजनाएं चल रही है। एक वर्ष में भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने रखा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, आनंद सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

389 यु़वाओं को 15.40 कराेड़ का ऋण वितरण
जनपद में 389 युवाओं को 15.40 करोड़ के ऋण के प्रमाण पत्र दिए गए। पांच लाभार्थियों को टूलकिट दी गई। टीकाकरण करने वाले छह डॉक्टर व 16 एएनएम को सम्मानित किया गया। 10 आयुष्मान कार्ड दिए गए। सौ टीबी रोगियों को पोषण पोटली दी गई। 120 परिक्षार्थियों को नियुक्त पत्र दिए गए। डूडा से पांच लाथार्थियों को आवास व पांच को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed