{"_id":"61c76bad4507b75d813ee811","slug":"maarpeet-kannauj-news-knp6717076102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। दहेज में मवेशी और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पीड़िता ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
जनपद हरदोई के थाना मल्लावां के गांव लकड़ा में रहने वाली नन्ही देवी ने पति मदन पाल, सास कमला देवी, जेठानी बीना देवी, जेठ संतोष निवासी लकड़ा मल्लावां हरदोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक भैंस और 50 हजार रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 14 नवंबर को आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
उसके पति का एक महिला से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।