{"_id":"601c3ad48ebc3e74a42af681","slug":"maang-besik-shikshakon-ko-mile-kaishales-chikitsa-suvidha-kannauj-news-knp6099083194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग: बेसिक शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग: बेसिक शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा
विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक शिक्षक संघ ने अरसे से लंबित 22 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें बेसिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ देने की प्रमुखता से मांग की गई।
गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव की अगुवाई में पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर 2008 के बाद के शिक्षकों को 17140 व 18150 वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए। जिले में बाधित स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाए। शिक्षकों को टैबलेट मिलने तक मिशन प्रेरणा के तहत ऑनलाइन कार्य के लिए कार्रवाई न की जाए। मृतक आश्रित शिक्षकों को योग्यतानुसार पद और नियुक्ति दी जाए। स्कूलों में सफाई के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मी की तैनाती होनी चाहिए। शिक्षकों को 30 ईएल (अर्जित अवकाश) की सुविधा मिले। शिक्षकों को पहले की तरह पदोन्नति देकर खंड शिक्षा अधिकारी बनाया जाए। 69 हजार शिक्षकों को पूर्व की भांति दो प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवाकर अतिशीघ्र वेतन भुगतान करें। अनुदेशकों को स्थानांतरण की सुविधा समेत 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने समेत अन्य मांगें रखी गईं। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम को सौंपा गया।
इस मौके पर महामंत्री ब्रजपाल सिंह भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, महिला उपाध्यक्ष उमा कटियार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अशीष राजपूत, जिला संयुक्त मंत्री मोहम्मद जावेद अहमद सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।