फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maan gae kisaan, jeetee rod chaudeekaran shuroo

मान गए किसान, जीटी रोड चौड़ीकरण शुरू

Mon, 18 Jan 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
maan gae kisaan, jeetee rod chaudeekaran shuroo
नारियल तोड़कर हाईवे चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ करते एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। उचित मुआवजे की घोषणा के बाद किसानों ने हाईवे चौड़ीकरण की सहमति दे दी है। सोमवार को एसडीएम छिबरामऊ ने नारियल तोड़कर काम की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर हाईवे के चौड़ीकरण का विरोध किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की घोषणा के बाद समाप्त हो गया। करीब दो माह से अधिक समय से इस्माइलपुर के पास मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने काम बंद करा दिया था। एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता की पहल पर किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी देने एसडीएम छिबरामऊ सोमवार को इस्माइलपुर पहुंचे। सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे को लेकर किसानों में खुशी रही।
विज्ञापन

एसडीएम ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। एसडीएम ने बताया कि सहमति बनने के बाद किसानों ने निर्माण कार्य की स्वीकृति दे दी है। सोमवार को जमीन के समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया। इस मौके पर ऋषि दीक्षित, अहिबरन शाक्य, भजनलाल, सुमंत, सुरजीत कुशवाहा, सगीर और प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed