फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lying down in a field current in the cable, the farmer's death

खेत में पड़ी केबल में उतरा करंट, किसान की मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज Updated Thu, 09 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lying down in a field current in the cable, the farmer's death
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

अमोलर-तालग्राम। कस्बा तालग्राम के तालाब कलां मोहल्ले में खेत में मिर्च तोड़ने गया किसान जमीन में पड़ी समर केबल के तार में उलझ गया और करंट की चपेट में आ गया। क रंट लगने से किसान वहीं तड़पता रहा। खेत में किसान को पड़ा देख स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। किसान को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने नलकूप मालिक से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के  प्रयास जारी रहे।

विज्ञापन


तालाब कलां मोहल्ला निवासी संजय शाक्य उर्फ संजू (35)  बुधवार की सुबह आठ बजे सत्यपाल के खेत से बिक्री के लिए मिर्च तोड़ने गया था। इसी खेत में पड़ोसी प्रमोद व सुरेंद्र शाक्य के समर की केबलें भी पड़ी हैं। यह केबलें कई जगह से कटी हुई थीं। मिर्च तोड़ते समय प्रमोद का पैर केबल पर पड़ जाने से संजय को करंट लग गया, जिससे वह खेत में गिरकर बेहोश हो गया। संजय को मिर्च के ऊपर गिरा देख दूसरे खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। संजय के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने नलकूप मालिक से आर्थिक सहायता की मांग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed