{"_id":"59a9ab0e4f1c1bea278b4c7a","slug":"lt-line-breaks-down-three-cattle-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा, तीन मवेशियों की मौत
kannauj
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर जनूं में गुरुवार देर रात एलटी लाइन का तार टूटकर दो मकानों के दरवाजे पर गिर पड़ा, जिससे उन मकानों में करंट दौड़ गया। वहीं दरवाजे पर बंधे तीन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ग्राम कुंवरपुर जनूं में गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पिंग के साथ अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर ओमकार और उसके भाई नेकराम के दरवाजे पर गिर पड़ा। इससे उनके घरों में करंट दौड़ गया। घर के लोग जान बचाने को बाहर दौड़े। दरवाजे पर ओमकार की पत्नी भगवानश्री (45), बच्चों अनूप (16), वीरप्रताप (21), शिवांगी (19), शालिनी (17), उसके भाई नेकराम की पत्नी गुड्डूी (45) को जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे वे लोग दूर जा गिरे। करंट लगने से अनूप बेहोश हो गया। परिजनों की चीखपुकार सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। किसी तरह ग्रामीणों ने गांव में लगे ट्रांसफार्मर की लाइन को काटा, लेकिन तब तक दरवाजे पर बंधी ओमकार की दो भैंसें और नेकराम की एक भैंस की मौत हो चुकी थी।
आनन-फानन परिजनों ने अनूप को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन शुक्रवार सुबह तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी गांव न पहुंचने से नाराज ग्रामीण वीरेंद्र, प्रेमचंद्र, मोनू, श्रीकृष्ण, सर्वेश, सुनील, बलवीर, ब्रजेश कुमार, बबलू, सतेंद्र, सुधीर, मनोज, वेदराम, रक्षपाल, चरन सिंह, रवीश, दिनेश ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।