फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   loot ke shikaar yuvak ko dhakka dekar utaara, chehare par aaee choten

लूट के शिकार युवक को धक्का देकर उतारा, चेहरे पर आई चोटें

Sat, 12 Oct 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
loot ke shikaar yuvak ko dhakka dekar utaara, chehare par aaee choten
कन्नौज। त्योहार पर घर आ रहे दो युवकों को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बनाकर नगदी मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक ने रोडवेज कर्मचारी पर धक्का मारकर उतारने का आरोप लगाया। युवक के रोड पर गिरने से चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। दूसरा युवक भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी वेदराम (24) पुत्र सियाराम फरीदाबाद में सिलाई का काम करता है। त्योहार पर वह अपने घर आ रहा था। रास्ते बेहोश कर जहरखुरानों ने उसके पास मौजूद बैग, छह हजार रुपये व मोबाइल पार कर दिया।
विज्ञापन

चालक व परिचालक ने रोडवेज बस अड्डे के निकट बस से फेंक दिया। इससे चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। उधर फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील के गांव धीरपुर निवासी प्रमोद (26) पुत्र मुंशीलाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर आ रहा था। जहरखुरानों ने रास्ते में जहरीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल व नगदी लूट ली। दोनों युवकों को यूपी 100 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंडी चौकी इंचार्ज धीरज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर दोनों युवकों से पूछताछ कर परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed