{"_id":"61ec4432cef7013a635f91bb","slug":"loot-kannauj-news-knp676762281","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा व्यापारी को घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गा व्यापारी को घर में बंधक बनाकर लाखों की लूट
विज्ञापन
loot
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। कस्बा के छिबरामऊ रोड मोहल्ले में रहने वाले एक मुर्गा व्यापारी को बंधक बनाकर बदमाश शुक्रवार रात लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूट ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद व्यापारी ने जैसे-तैसे हाथ-पैर खोलकर वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छिबरामऊ रोड पर राजापुर बंबा के पास मुर्गा व्यापारी इफ्तकार अहमद उर्फ शानू का मकान है। शुक्रवार रात व्यापारी अकेले था। रात लगभग तीन बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। व्यापारी ने ड्राइवर समझकर दरवाजा खोल दिया। इफ्तकार ने बताया कि दरवाजा खुलते ही बदमाश घर के अंदर घुस आए उसे दबोच लिया। चार युवकों ने तमंचा दिखाकर अलमारी की चाबी मांगी। मना करने पर बदमाश हाथापाई करने लगे। इसी बीच दबोच कर बेड शीट से उसके हाथ व पैर बांध दिए गए। बदमाशों ने चाबी खोजकर अलमारी में रखे दो लाख दस हजार रुपये, एक हार, सोने की एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, पायल सहित लाखों के जेवर लेकर भाग गए। जाते समय व्यापारी का मोबाइल भी बदमाश साथ ले गए। जैसे-तैसे व्यापारी ने हाथ व पैर खोल कर घटना की सूचना पास में रह रहे परिजनों को दी।
वारदात के समय व्यापारी की पत्नी निरा बेगम बच्चों के साथ फर्रुखाबाद के बंथल गांव मायके गई थी। व्यापारी को बंधक बनाकर हुई लूट से कस्बे में हड़कंप मचा है। जानकारी होते ही थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। व्यापारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब मामले की जांच की जा रही है।

loot- फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन