फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lokadaun mein mandee kee maar, 1000 rupaye kvintal bik rahee makka

लॉकडाउन में मंदी की मार, 1000 रुपये क्विंटल बिक रही मक्का

Sat, 06 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
lokadaun mein mandee kee maar, 1000 rupaye kvintal bik rahee makka
एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सूखती मक्का। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जायद सीजन की मक्का लॉकडाउन की भेंट चढ़ गई। पिछले साल की तुलना में किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल घाटा है। जिले की मक्का की महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान में खूब मांग रहती है। लॉकडाउन से व्यापारी जिले में नहीं आ रहे हैं। इससे भाव उछाल नहीं ले रहे।
विज्ञापन

जिले में जायद की सीजन में किसान आलू से ज्यादा मक्का करते हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 38 हजार हेक्टेयर में जायद मक्का की बुआई की गई है। तकरीबन 19 लाख क्विंटल पैदावार हुई। पिछले साल बाजार में मक्का की कीमत 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल थी। किसानों को खासा मुनाफा हुआ था। इस बार लॉकडाउन से बेकदरी है। भाव एक हजार रुपये प्रति क्विंटल हैं। इससे किसान मक्का को मंडी नहीं ले जा रहे हैं। किसान राम किशोर के मुताबिक इस सीजन की मक्का को ज्यादा दिन तक रोका नहीं जा सकता है। घुन लग जाता है। चूहे भी नुकसान करते हैं। पिछले साल सीजन की शुरुआत में भाव 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल थे। बाद में कीमत 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई थी।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म बंद होने से पड़ा असर
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार का कहना है कि कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर पोल्ट्री फार्म पर पड़ा है। मुर्गी पालन का धंधा बंद हो गया। जायद सीजन की मक्का की अधिक खपत इन पोल्ट्री फार्म में होती थी। इनके बंद होने से भाव नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जायद की मक्का से तैयार होते हैं कई उत्पाद
जायद की मक्का से कई उत्पाद तैयार किए जाते हैं। बिस्कुट, बच्चों के खाने के व्यंजन, बीयर समेत कई उत्पादों में प्रयोग किया जाता है। लॉकडाउन में यह सभी फैक्टरी बंद हो गईं। इससे भाव ऊपर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed