फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lodar kee takkar se baik savaar doston kee maut, do rephar

लोडर की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत, दो रेफर

Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
lodar kee takkar se baik savaar doston kee maut, do rephar
घटनास्थल पर मृतकों के मोबाइल देखती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
ठठिया(कन्नौज)। शादी में शामिल होने आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई। बाइक पर सवार एक युवक और लोडर से धान बेचने जा रहा किसान घायल हो गया। घायलों को मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद लोडर चालक भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कानपुर देहात के मैथा थाना इलाके के बेहटा गांव निवासी फिरोज का रविवार को तिर्वा कोतवाली के गांव सियापुर निवासी सैय्यद अली की बेटी से निकाह था। इससे वह रिश्तेदार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ बरात लेकर आया था। गांव में रहने वाले उसके दोस्त चांद बाबू (24) पुत्र हाकिम अली, आनंद कुमार (20) पुत्र राजकुमार और चांद (23) पुत्र शाकिर पल्सर बाइक से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सियापुर में बरात में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन

ठठिया-तिर्वा मार्ग पर कड़ेरा गांव के सामने सुर्सी की ओर जा रहे लोडर ने सामने से तेज रफ्तार बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे आनंद कुमार और चांद बाबू की मौके पर मौत हो गई। चांद और लोडर पर सवार किसान रामरतन (60) पुत्र त्रिलोकी निवासी कल्यानपुर, ठठिया घायल हो गए। रामरतन किराये पर लोडर लेकर धान लादकर बिल्हौर मंडी में बेचने जा रहे थे। हादसे के बाद लोडर चालक भाग निकला। थाना प्रभारी विजय बहादुर ने शवों को कब्जे में लेकर घायलाें को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का मंजर देखकर कांप गई रूह
लोडर की टक्कर से घटनास्थल पर ही चांद बाबू और आनंद की मौत हो गई। गुजर रहे राहगीर विनोद ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के साथ तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए। तीनों को गंभीर चोटें आईं। आनंद हेलमेट लगाए था। हेलमेट भी जान नहीं बचा सका।

शादी समारोह से भागकर पहुंचे मेडिकल कालेज
हादसे की सूचना पर वैवाहिक समारोह में खुशियों की जगह मातम पसर गया। अधिकांश बराती सियापुर गांव से करीब तीन किलोमीटर मेडिकल कालेज पहुंच गए। हादसे के बाद गमगीन माहौल में रस्म अदा कर शाम को दुल्हन विदा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed