{"_id":"5f0df6548ebc3e635b3e98ad","slug":"lockdoun-kannauj-news-knp5712059154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों दिन खुलें सभी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों दिन खुलें सभी दुकानें
विज्ञापन
मंगलवार को शहर में खुली एक पट्टी की दुकाने
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। अनलॉक के बाद फिर सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन के आदेश के बाद व्यापारियों ने जिला प्रशासन से पांचों दिन बाजारों में दोनों तरफ की दुकानें खोलने की व्यवस्था कराने की मांग की है। इसको लेकर मंगलवार को कहीं व्यापारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया तो कहीं बैठक कर अपनी मांग रखी। व्यापारियों का तर्क था कि कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन ने कारोबार चौपट कर दिया, अब फिर दो दिन का लॉकडाउन होना है। ऐसे में प्रतिदिन एक तरफ की दुकानें खोलने के फैसले को वापस लेकर दोनों तरफ की दुकानें रोज खुलवाई जानी चाहिए। हालांकि प्रशासन ने अभी इस पर कोई सहमति नहीं दी है, महामारी के कारण प्रशासन पुराने फैसले पर ही कायम है।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का निर्णय व्यापारियों के हित में होना चाहिए। लॉकडाउन के चलते व्यापारी पहले से ही परेशान है, व्यापार चौपट हो चुका है। दो दिन लॉकडाउन के बाद सभी दुकानें पांच दिन खोलने की अनुमति दी जाए। एक-एक पट्टी की दुकानें खुलवाने से व्यापारी दिक्कतें होंगी। ग्राहक को नहीं पता कि किस पट्टी की दुकान कब खुलेगी। मंगलवार की बंदी भी बंद होनी चाहिए।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशासन लॉकडाउन के बाद पांच दिन सभी दुकानें खोलने की अनुमति दे। इससे व्यापारी परेशान नहीं होेंगे। तीन व दो दिन दुकान खुलने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि पांच दिन तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल सकते हैं। इसके बाद भी पुलिस नहीं खुलने दे रही है। व्यापारी की कोई सुन नहीं रहा है। जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
लाखन चौराहा के व्यापारी राज शर्मा का कहना है कि एक पट्टी की दुकान खुलने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में व्यापारी बहुत परेशान हो जाएगा। वह पहले से ही लॉकडाउन से उभर नहीं रहा है। दुकानों को पांच दिन तक खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे व्यापारी अपना व्यापार कर सकें।
लाखन चौराहा के व्यापारी अफजल वारसी का कहना है कि पांच माह से व्यापार पूरा तरह से प्रभावित हो रहा है। अब दुकानें खुलने का समय आया तो एक पट्टी की दुकानों को खोलने की आदेश सुनाया गया। व्यापारी इसका पालन कर रहा है। इससे उसका व्यापार पूरी तरह से बंद है। दुकानें बंद होने से ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जरूरी है कि दुकानों को एक साथ नहीं खोला जाए। तय शेड्यूल के अनुसार एक-एक पट्टी की दुकानें खुलेंगी। किसी भी पट्टी के व्यापारियों का अहित नहीं होगा। जिस पट्टी की दुकान पहले सप्ताह तीन दिन दुकान खुलेगी अगले हफ्ते वह दो दिन खुल सकेगी। मंगलवार की बंदी भी अगले आदेश तक नहीं कराई जाएगी। कोरोना मरीज मिलने के कारण अधिकतर दुकानें वैसे भी हॉटस्पॉट के दायरे में हैं। राकेश कुमार मिश्र, डीएम
छिबरामऊ। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मरीजों के कारण एहतियात की जरूरत है। सभी शासन की गाइड लाइन का पालन करें तभी संक्रमण से बचा जा सकता है। लॉकडाउन के बाद से व्यापारी समस्याओं से जूझ रहा है, इससे भली प्रकार से वाकिफ हूं। उम्मीद कि 15 दिन में महामारी से लड़ाई में सफलता मिलेगी और इसके बाद शासन व्यापारियों के हित में निर्णय लेगापां।

मंगलवार को शहर में बंद दूसरी पट्टी की दुकाने- फोटो : KANNAUJ