फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Loader by the impact of the death of child

लोडर की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 29 Apr 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 29 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Loader by the impact of the death of child
जीटी रोड पर सदर बाजार के पास गुरसहायगंज की ओर से आ रहे एक लोडर चालक ने एक बच्चे के टक्कर मार दी। इससे बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जसोदा पुलिस की मदद से लोडर चालक को मौके पर पकड़ लिया गया। कोतवाली में मृतक के चाचा ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब जलालाबाद कस्बा निवासी गोपीकिशन सविता का नौ वर्षीय पुत्र कृष्ण सविता बाजार से सामान लेने आया था। वापस घर लौटते समय सदर बाजार के तिराहे के निकट लोडर ने टक्कर मार दी। टायर के नीचे आ जाने से बालक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना को देख लोडर चालक ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी जसोदा पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने लोडर चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे जसोदा चौकी इंचार्ज ओमकार यादव शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा हरिकृष्ण सविता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के निवासी विनोद राठौर, शफीक अहमद, मो.नसरुद्दीन, शनी तिवारी, रोहित पाठक ने स्प्रीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग रखी।

क्षेत्र में अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। औरैया जिले के विधूना कस्बे के निवासी हरिओम (25) पुत्र शिवशंकर, रिंकू (22) पुत्र कृपाशंकर, सौरभ ग्यारह पुत्र राजेंद्र अपनी बाइक से विधूना से तिर्वा की ओर आ रहे थे। उमर्दा कस्बे के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी घटना में ठठिया थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी सोमवती (50) पत्नी मुंशी खैरनगर कस्बे में दवा लेने के लिए आ रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। वहीं मानीमऊ प्रतिनिधि के अनुसार तिर्वा कोतवाली के गांव पाला निवासी ज्ञानचंद्र (18) पुत्र रमेशचंद्र नानामऊ घाट से लोडर पर सब्जी लादकर तिर्वा जा रहा था।


तभी हरदोई रोड तिराहा के पास आगे चल रही रोडवेज बस द्वारा ब्रेक लगाए जाने पर लोडर टकरा गया। इससे उसका साथी आमिर (20) पुत्र लऊआ निवासी अशोक नगर तिर्वा भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची मानीमऊ चौकी पुलिस ने उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed