फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   line shifting

लाइन शिफ्टिंग से आपूर्ति ठप, लोग हुए परेशान

Thu, 09 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
line shifting
छिबरामऊ। सौरिख बिधूना फोरलेन सड़क निर्माण में बाधा बने विद्युत पोल व लाइनों को शिफ्ट कराने का काम गुरुवार को शुरू हुआ। इस दौरान फीडर एक की आपूर्ति बंदी रही। इससे जुड़े करीब एक दर्जन मोहल्लों में लोग दिन भर गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था आरसीएल ने मां कालिका देवी मंदिर से पश्चिमी बाईपास तक लगे विद्युत पोल व लाइन शिफ्ट करवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। करीब चार माह से काम रुका था। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को काम शुरू हुआ। पश्चिमी बाईपास से डाकघर तिराहे तक फीडर एक से आपूर्ति होने के कारण सुबह 11 बजे इलाके की आपूर्ति बंद कर विद्युतकर्मियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

कटौती से लोग दिन भर परेशान रहे। वहीं बिजली न आने के चलते नलकूप भी नहीं चल सके। लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। अवर अभियंता अजय अवस्थी ने बताया कि कार्य अधिक होने के कारण लाइन शिफ्टिंग में दो से तीन दिन का समय लग सकता है.
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर एक से जुड़े पश्चिमी बाईपास से डाकघर तिराहे के बीच आने वाले मोहल्ला सराफान, दीक्षितान, मैनपुरा, बजरिया, तिवारियान, समता नगर, भैनपुरा नई बस्ती, सौरिख रोड, तालग्राम रोड, प्रोफेसर कालोनी सहित एक दर्जन मोहल्लों में आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed