{"_id":"67e05411f8fa507f7a07721e","slug":"light-drizzle-with-storm-wheat-crop-fell-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127408-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी, गिरी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी, गिरी गेहूं की फसल
Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। मौसम की मार से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार शाम चली तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से सिंचाई की गई गेहूं की फसल गिर गई। इससे किसानों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि तेज हवाएं थम गई। अब वैज्ञानिक मौसम साफ होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
ग्रामीण नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अमरसिंह, अहिवरन, राजेश उर्फ लल्ला का कहना है कि अगैती गेहूं की फसल पक चुकी है। पिछेती फसल में इस समय सिंचाई बहुत जरूरी है। गांव नैपालपुर, अमोलर, गदोरा, ताहपुर, सलेमपुर आदि गांवों में जिन किसानों ने गेहूं फसल की सिंचाई की थी। वह गेहूं की फसल तेज हवा चलने से गिर गई है। इससे उत्पादन प्रभावित होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव का कहना है कि 24 मार्च से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 26 को मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।