{"_id":"5ed68b478ebc3e90612ffc77","slug":"light-bill-not-payed-in-kannauj-kannauj-news-knp5633949157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः बिजली बिल जमा न होने से चालीस करोड़ रुपये के बकाया, नहीं बने सही बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः बिजली बिल जमा न होने से चालीस करोड़ रुपये के बकाया, नहीं बने सही बिल
विज्ञापन
कन्नौज में बिल न जमा हो पाने से उपभोक्ता महकमे के 40 करोड़ के बकायेदार हो गए हैं। अब बकाया बिल जमा कराने के लिए बिजली विभाग ने सभी काउंटर खोल दिए हैं। ऑनलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी। वहीं 10 दिन में 10 करोड़ रुपये विभाग ने उपभोक्ताओं से वसूल किए हैं।
लॉकडाउन में बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ। लोगों ने बिलों का भुगतान नहीं किया। कुछ उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन भुगतान जरूर किया है। लोगों को मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल नहीं मिले। इससे भी जमा करने में समस्या हुई।
ऐसे में उपभोक्ताओं पर करीब 40 करोड़ रुपये बकाया हो गया। कर्ज में चल रही बिजली व्यवस्था की भरपाई करने केे लिए महकमे ने सभी कार्यालयों के काउंटर खोल दिए हैं। सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था बरकरार रहेगी। मार्च, अप्रैल, मई माह के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए मीटर रीडरों की टीम को शहर और गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन
निर्देश हैं कि 100 फीसदी रीडिंग चेक कर बिल को निकालें। बकाया बिल निकलने के बाद विभाग वसूली अभियान चलाएगा। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं पर 40 करोड़ बकाया है