फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Life returned on track after 69 days, vehicles caught speed

69 दिन बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, वाहनों ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Life returned on track after 69 days, vehicles caught speed
शहर की बाजार में दुकान पर खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : KANNAUJ
अनलॉक-1 में छूट मिली तो 69 दिन बाद ठहरी जिंदगी पुराने ढर्रे पर लौटने लगी। हॉटस्पॉट को छोड़कर सम-विषम के फार्मूले के तहत दुकानें खोलने की छूट मिली। सोमवार को 60 प्रतिशत बाजार खुल गया।
विज्ञापन

रोडवेज बसें, टेंपो-टैक्सी, दोपहिया और चार पहिया वाहन फर्राटा भरते रहे। सैलून, ब्यूटी पार्लर भी खुल गए। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
सोना-चांदी, कपड़ा, बैग, कॉस्मेटिक, फर्नीचर की दुकानें भी खुलीं। यहां भीड़ नहीं दिखी। सामाजिक दूरी के नियम की अनदेखी होती रही।
सोमवार को रोस्टर के अनुसार सड़क के एक ओर की सैलून, ब्यूटी पार्लर, मिठाई, समोसा, नमकीन, दालमोठ, रेडीमेड गारमेंट, वस्त्रालय, टेलरिंग, जूता, चप्पल, चश्मा घर, स्टेशनरी, फर्नीचर, फोटोग्राफी, ज्वैलरी की दुकानें खुलीं।
विज्ञापन

दूध, परचून, दवा की दुकानों को प्रतिदिन खुलने की अनुमति है। ये भी खुलीं रहीं। पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार निगरानी करते रहे।
दुकानों पर मास्क, सैनिटाइजर, पानी, साबुन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सरायमीरा, तिर्वा रोड, रेलवे रोड, मकरंदनगर, छोटे चौराहे, लाखन तिराहे, सब्जी मंडी, अजय पाल रोड आदि इलाकाें में चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और अधिकारियों ने सड़क के दूसरी ओर की खुली दुकानों को चेतावनी देकर बंद करा दिया।
प्रशासन की चेतावनी के बाद भी सभी दुकानों के बाहर पानी, साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की गई।
इससे ग्राहक बिना हाथ धुले दुकानों के अंदर खरीदारी करते रहे। यहां अधिकारियों ने चेतावनी देकर सैनिटाइजर, साबुन मंगवाया। बिना मास्क वालों को भी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed