फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kotavaalee mein poorv cheyaramain ke bete kee raiphal se chalee golee

कोतवाली में पूर्व चेयरमैन के बेटे की राइफल से चली गोली

Wed, 07 Apr 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
kotavaalee mein poorv cheyaramain ke bete kee raiphal se chalee golee
गोली लगने से छत में हुआ सुराख। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कोतवाली में लाइसेंसी शस्त्र जमा करने के दौरान राइफल से गोली चल गई। फायर से छत में बड़ा सुराख हो गया। इससे दहशत फैल गई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली में लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। बुधवार को समधन कस्बा निवासी रफी अनवर अपनी लाइसेंसी राइफल कोतवाली में जमा करने आए थे। यह पूर्व चेयरमैन हाजी हसन के बेटे हैं। मालखाना इंचार्ज राजकुमार अग्निहोत्री ने जमा करने से पहले कारतूस को लेकर राइफल चेक करने के लिए कहा। रफी अनवर ने राइफल में लगी मैगजीन निकाल ली। एक कारतूस चेंबर में रह गया। इसके जिक्र के दौरान यहां मौजूद होमगार्ड ने राइफल को उठा लिया। इस दौरान हवा में फायर हो गया।

राइफल से निकली गोली कोतवाली कार्यालय के बाहर बरामदे में बैठे पुलिसकर्मियों के ठीक ऊपर छत में लगी। यहां बड़ा सुराख हो गया। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। असलहा जमा करने आए लोगों में दहशत फैल गई। पुलिसकर्मियों के बाल-बाल बचने से सभी ने राहत की सांस ली। राइफल जमा कर ली गई। इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed