{"_id":"5db206508ebc3e01536a1062","slug":"koshish-karane-vaalon-kee-kabhee-haar-nahin-hotee-kannauj-news-knp5218814123","type":"story","status":"publish","title_hn":"..कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, प्रधानाचार्य फादर संतोष सेलेस्टियन सहित अन?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। क्रिस्तु ज्योति विद्यालय में आयोजित बाल कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने काव्य पाठ से समाज में फैलीं बुराइयों पर प्रहार किया।
कक्षा आठ के छात्र हर्ष, कक्षा नौ की छात्रा दृश्या ने अपनी कविताओं से मातृभाषा के प्रति प्रेम व सम्मान व्यक्त किया। छात्र शोएब ने अल्लामा इकबाल की नज्म आता है याद मुझको गुजरा हुआ जमाना गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। छात्र विशाल व छात्रा अग्रिमा ने कोई दीवाना कहता है व चांद ने कहा है एक बार रचना सुनाकर वाहवाही लूटी। विवेक ने राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की कविता सुनाकर श्रोताओं को परोपकार की महत्ता समझाई। प्रशांत ने शराब पर व्यंग्य के माध्यम से प्रहार किया। सम्मेलन में हर्ष दुबे, ओजस्वी कटियार, अग्रिमा, आस्था गुप्ता, शुभांगी मिश्रा, विवेक अवस्थी, दृश्या कटियार, सोनाक्षी त्रिपाठी, विशाल कटियार, दिव्य प्रताप सिंह, अंचल यादव, अनुभव, ख्याति, प्रियंका कश्यप, कामिनी, अविरल, माही आर्या, तनिष्का, पार्थ, प्रशांत ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र संस्कारवान बनते हैं। यह संस्कार आगे काम आते हैं। विद्यालय की यह सराहनीय पहल है। प्रधानाचार्य फादर संतोष सेलेस्टियन ने आगंतुकों का आभार जताया। छात्रों से कहा कि लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आगे बढ़ें। इस मौके पर कवि रमेश चंद्र तिवारी विराम, कवि डॉ.जीवन शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक स्टीफन, रमा मिश्रा ने किया।