फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se jile mein do kee maut, 23 pojitiv

कोरोना से जिले में दो की मौत, 23 पॉजिटिव

Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona se jile mein do kee maut, 23 pojitiv
गुरसहायगंज कोतवाली में सिपाही का सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं शनिवार को 23 लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सीएमओ कार्यालय में तैनात चार कर्मचारी भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1633 हो गई है। इलाज के बाद 1392 ठीक हुए हैं। कोविड अस्पताल में 233 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को कोरोना से बलायपुल मोहल्ला निवासी 57 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। सरायमीरा ठेकेदार गली में रहने वाली 55 वर्षीय महिला की भी जान चली गई। दोनों का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनके शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। वहीं शनिवार को सीएमओ कार्यालय में तैनात चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तालग्राम ब्लाक क्षेत्र में पांच, सौरिख में एक, छिबरामऊ में दो, कन्नौज में पांच, जलालाबाद में दो, हसेरन एक और उमर्दा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि लापरवाही के कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। घर से निकलने के बाद सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

बनियानी गांव कांड के एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव
विधवा महिला और दिव्यांग का सिर मुंडवाकर गांव में जुलूस निकालने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कोतवाली में कैंप लगाकर लोगों के नमूने लिए। वहीं जीटी रोड पर दंपति की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कैंप लगाकर परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed