फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona sankraman se kapada vyavasaayee kee maut

कोरोना संक्रमण से कपड़ा व्यवसायी की मौत

Thu, 03 Dec 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
korona sankraman se kapada vyavasaayee kee maut
सतीश चंद्र गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पंद्रह दिन पहले कोरोना की चपेट में आए कपड़ा व्यवसायी की हैलट अस्पताल कानपुर में मौत हो गई। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बनवारी नगर निवासी सतीश चंद्र गुप्ता(60) शुगर से पीड़ित थे। पंद्रह दिन पहले शुगर बढ़ने पर वह फर्रुखाबाद जिले में निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने गए थे। यहां उनकी कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन की सलाह देकर घर भेज दिया गया। इसके बाद परिजनों ने सौ शय्या अस्पताल में जांच कराई। यहां भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने इन्हें तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां कुछ दिन उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर हैलट( कानपुर) रेफर कर दिया गया। यहां बुधवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन कानपुर पहुंच गए। वहीं शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सतीश चंद्र के दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed