फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona ka asar nahin, tay samay par honge bhaajapa ke sammelan

कोरोना का असर नहीं, तय समय पर होंगे भाजपा के सम्मेलन

Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
korona ka asar nahin, tay samay par honge bhaajapa ke sammelan
- भाजपा जिला प्रभारी मुखलाल पाल को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपू? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कोरोना को देखते हुए कई अहम फैसले लिए। इनमें धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने के साथ तहसील दिवस, जनता दर्शन दो अप्रैल तक स्थगित कर दिए गए। वहीं जिले में भाजपा के कार्यक्रम तय तिथियों पर 19 से 25 मार्च के बीच होंगे। कोरोना का असर इन पर नहीं होगा। पार्टी कार्यालय पर हुई जिला कार्यसमिति की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को दी गईं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा जिला प्रभारी मुखलाल पाल ने पदाधिकारियों से कहा कि पंचायत चुनावों में सभी सक्रिय भागीदारी करें। जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि नई जिला कार्य समिति के साथ सभी सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी का गठन जनपद में हो चुका है। सभी का दायित्व और कर्तव्य है कि संगठन को उच्च शिखर पर ले जाने के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
विज्ञापन

19 और 20 मार्च को प्रत्येक सेक्टर में आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-अभिभावक, अध्यापक सम्मेलन होगा, 22 मार्च को मंडल पर किसी एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला होगा, 19 से 24 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल लगेगी, 26 मार्च से एक अप्रैल तक शिक्षक स्नातक मतदाताओं से संपर्क अभियान कार्यक्रम और दो अप्रैल के बाद सभी पोलिंग सेंटरों पर मतदाताओं का एक सम्मेलन होगा। पंचायत चुनाव के लिए श्याम स्वरूप चतुर्वेदी और हरिबख्श सिंह को प्रभारी बनाया गया। शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रमुख अजय वर्मा और स्नातक एमएलसी चुनाव प्रमुख विपिन द्विवेदी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि प्रदेश की सभी नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण चार अप्रैल को लखनऊ में प्रस्तावित है। इसी के साथ मंडल अध्यक्षों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सात व आठ अप्रैल को वृंदावन में संभावित है। नवरात्र पर 25 मार्च को जिला कार्यालय कन्नौज व प्रदेश कार्यालय के मध्य वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ होगा।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, जिला मंत्री मनोज अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, यशवंत राजपूत, मुनीष मिश्रा, अरवेश पाल, गौरव द्विवेदी, सुमन पराशर, रामवीर कठेरिया, सौरभ कटियार, अजय वर्मा, ओमी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष दीपक कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed