फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kohara, kadaake kee sardee se janajeevan behaal

कोहरा, कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बेहाल

Mon, 18 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
kohara, kadaake kee sardee se janajeevan behaal
सदर तहसील में अलाव के पास बैठे और खड़े लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोहरे और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बेहाल है। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह कोहरे के साथ चली शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से निकलने वाले अलाव देखकर खुद को राहत देते रहे। सर्दी के असर से सड़कों से लेकर बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सर्दी अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 18.04 और न्यूनतम 6.03 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के सर्द मिजाज से आम लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया। रोजमर्रा के कामों से निकले लोग कंपकंपाते रहे। पूरे दिन बादल छाए रहे। पूर्वी हवाओं और कोहरे की जुगलबंदी मवेशियों से लेकर पक्षियों पर भारी पड़ी। सर्दी के प्रकोप के चलते शाम होते ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। कोहरे के चलते चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। वहीं नदी और खेत खलिहानों के पास कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया ने बताया कि 20 जनवरी तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह और शाम कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

अलाव के नाम पर हो रही खानापूरी
तहसील प्रशासन की ओर से शहर में 17 जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। सभी जगह खानापूरी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गीली लकड़ियां डाली जा रही हैं। यह बिल्कुल भी नहीं जलती हैं। रोजाना की जगह दूसरे-तीसरे दिन कर्मचारी लकड़ी डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में शुरू हुआ नुकसान
गेहूं को छोड़कर सभी फसलों में नुकसान होने लगा है। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार ने बताया कि सर्दी का सबसे अधिक असर सरसों, आलू और मटर की खेती पर पड़ रहा है। शीतलहर के साथ हवा चलने से सरसों और मटर के फूल झड़ रहे हैं।
चार दिन यूं रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
14 जनवरी 18.03 5.05
15 जनवरी 18.04 5.02
16 जनवरी 20.04 5.08
17 जनवरी 18.06 5.06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed