{"_id":"6276b8ad7fe9ed73e71230a1","slug":"kishori-mantri-aroop-kannauj-news-knp695491352","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोप लगाकर किशोरियों के परिजनों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोप लगाकर किशोरियों के परिजनों को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। नौकरी का झांसा देकर दो किशोरियों के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया। एक आरोपी के परिजनों ने किशोरियों के परिवार पर हत्या का आरोप लगाकर धमकी दी।
मानीमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और उसकी 14 वर्षीय किशोरी सहेली को युवक और उसके मौसेरे भाई ने गुरुवार को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया था।
ट्रेन से दिल्ली जाते समय फर्रुखाबाद जीआरपी पुलिस ने दोनों किशोरियों को अभिरक्षा में ले लिया था। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के परिजनों ने शनिवार को किशोरियों के परिवार के लोगों पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा कर अनजाम भुगतने की धमकी दी। वहीं किशोरियों के परिजनों ने एसपी प्रशांत वर्मा समेत राज्यमंत्री असीम अरुण को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जल्द आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।