फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kishoree se dushkarm, haalat bigadane par sadak kinaare phenka

किशोरी से दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर सड़क किनारे फेंका

Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
kishoree se dushkarm, haalat bigadane par sadak kinaare phenka
तिर्वा(कन्नौज)। तमंचे के बल पर किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 15 मार्च की सुबह अपने दरवाजे पर खड़ी थी। बछज्जापुर निवासी अतीक खां पुत्र रईश खां तमंचा लेकर आया। उसने पुत्री को ले जाकर दुष्कर्म किया। बेहोश होने के बाद आरोपी गांव की सड़क किनारे फेंक कर भाग गया। आरोपी के घर शिकायत करने पर भाई लहीक, रईश पुत्र भज्जा, हसरुन निशा पत्नी रईश, तहरुन पुत्री रईश खां व नंदपुर निवासी लालू पुत्र मुनीर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed