{"_id":"61292bad8ebc3ec6342ebe93","slug":"kisan-kannauj-news-knp648635688","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू व्यापारी ने हड़पे किसान के रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू व्यापारी ने हड़पे किसान के रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। किसान के बिक्री के रुपये आलू व्यापारी ने धोखाधड़ी कर हड़प लिए। पीड़ित किसान ने व्यापारी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इलाके के मुसाफिरपुर तलैया गांव निवासी किसान बृजेश कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज के रसूलपुर निवासी आलू व्यापारी के हाथ तीन लाख 57 हजार चार सौ रुपये के आलू पैकेट बेचे थे। व्यापारी ने सात अप्रैल और 26 जुलाई को एक लाख 57 हजार सात सौ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक शाखा के दो चेक दिए थे।
इन्हें ऊमरपुर आर्यावर्त बैंक शाखा में अपने खाते में जमा कर दिया। कुछ दिन बाद बैंक से जानकारी की तो पता चला कि चेक देनदार के खाते में रुपये न होने से बाउंस हो गए। इससे धोखाधड़ी और जालसाजी की जानकारी हुई। कुछ संभ्रांत लोगों की पंचायत हुई। व्यापारी रुपये देने से मुकर गया।
विज्ञापन
इस मामले में थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि चेक बाउंस होना अपराध की श्रेणी में आता है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।