फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisaanon ne roka haeeve chaudeekaran

किसानों ने रोका हाईवे चौड़ीकरण

Tue, 22 Dec 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
kisaanon ne roka haeeve chaudeekaran
ग्रामीणों से वार्ता करते एडीएम गजेंद्र कुमार। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। जमीनों का उचित मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को हाईवे चौड़ीकरण का काम रुकवा दिया। समतलीकरण करने वाली मशीन को चलने नहीं दिया। एडीएम से इनकी वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-91 के चौड़ीकरण के लिए इस्माइलपुर, दारा सराय, समधन के किसानों की कई बीघा जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसके लिए किसानों को मुआवजा भी दिया गया था। इसे कम बता कर किसानों ने और अधिक मुआवजे की मांग शुरू कर दी। हाईवे बनने वाले स्थान पर कई दिनों तक धरना भी दिया। अधिकारियों से वार्ता में रिवीजन कराकर बढ़ी हुई दरों से मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। काफी समय बीत जाने के बाद अभी तक बढ़ी हुई रकम नहीं मिली।
विज्ञापन

किसान ऋषि दीक्षित और रेहान ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी बढ़ी हुई धनराशि नहीं दी गई। वहीं मंगलवार को मशीनें समतलीकरण के लिए मशीनें भेज दी गईं। इससे ग्रामीणों ने काम नहीं होने दिया। सूचना पर एडीएम गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। नतीजा न निकलने पर वह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed