{"_id":"af2e8d88fc9c2c945fdd136a6ba0cafb","slug":"kiln-workers-distributed-clothes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूरों को कपड़े बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मजदूरों को कपड़े बांटे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ महोत्सव आयोजन समिति ने रविवार को आपस में एकत्र किए गए कपड़ों को भट्ठा मजदूरों, उनके बच्चों और महिलाओं को वितरित किए।
विज्ञापन
पिछले माह छिबरामऊ महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया था। इसकी सफलता से उत्साहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने वर्तमान में पड़ रही हाड़कंपाऊ ठंड को देखते हुए गरीबों और असहायों को वस्त्र वितरित करने की योजना बनाई।
इसके तहत पदाधिकारियों ने आपस में ही कपड़ों की व्यवस्था की और फिर रविवार की दोपहर एक भट्ठे पर पहुंचकर वहां काम करने वाले मजदूरों, उनके बच्चों और महिलाओं को कपड़े वितरित किए। इस दौरान आयोजन समिति के प्रदीप प्रधान, हिमांशु सक्सेना, रमेश शर्मा, सुनील सत्या, मो. जाहिद चिस्ती, अमित शुक्ला, आफताब आलम, सभासद जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।