Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kiasano ke hit me pradersan

किसान यात्रा रोकने पर भड़के सपाई, झड़प के बाद गिरफ्तारियां

Mon, 07 Dec 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
kiasano ke hit me pradersan
दुर्घटना में घायल दंपति को उठाते लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
किसान यात्रा रोकने पर भड़के सपाई, झड़प के बाद गिरफ्तारियां
विज्ञापन

- पूर्व सीएम के निजी सचिव को किया नजरबंद, पूर्व सांसद, विधायक समेत करीब 200 लोगों ने दी गिरफ्तारी।
- मंडलायुक्त और आईजी ने स्वयं संभाली कमान, जगह-जगह सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन।
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सपा की किसान यात्रा पर रोक लगने के बाद पुलिस ने देर रात ही सपा नेताओं के घर दबिश देकर गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। सुबह सपा पार्टी कार्यालय में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निजी सचिव गजेंद्र सिंह को नजरबंद कर दिया गया। ठठिया विशिष्ट मंडी जाने वाले सपाइयों को पकड़ लिए गए। पूर्व सांसद, विधायक और पूर्व विधायक से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे नाराज होकर प्रदर्शन शुरू हो गया। कई बार सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से धक्का-मुक्की व नोकझोंक भी हुई। सपा नेता, कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया और दोपहर बाद मुचलका भरकर छोड़ दिया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया के पास विशिष्ट मंडी समिति में किसान यात्रा का आयोजन होना था। रविवार रात आईजी मोहित अग्रवाल ने बैठक के बाद कोविड नियमों व संक्रमण फैलने की संभावना को देखते हुए डीएम की मदद से यात्रा रोकने का निर्णय ले लिया। मंडलायुक्त राजशेखर रात को ही जिले में आ गए। आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा के साथ विशिष्ट मंडी पहुंच गए। किसान यात्रा स्थल विशिष्ट मंडी को छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे से जिले के सपा नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी। सुबह पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निजी सचिव गजेंद्र सिंह को पार्टी कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया। सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक कलियान सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव और राकेश तिवारी को पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी पर सपा नेता, महिला पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार के पति सपा नेता संजू कटियार और मकरंदनगर में जयकुमार तिवारी को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय के बाहर तिर्वा-कन्नौज रोड से एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिव प्रताप सिंह ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर बसों से बाईपास स्थित एक निजी नर्सिंग, मेडिकल कालेज ले गए।
1000 ट्रैक्टर ट्राली की थी व्यवस्था, 500 में डलाया डीजल
कन्नौज। किसान यात्रा में सपा की ओर से एक हजार ट्रैक्टर ट्राली लाने की तैयारी की थी। यात्रा में शामिल होने वाले किसानों के करीब 500 ट्रैक्टरों में डीजल भी डलवा दिया गया। झंडों और बैनर के साथ सुबह जिले के कई गांव से किसानों और सपा नेताओं ने ट्रैक्टर निकालने शुरू कर दिए। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पुलिस का पहरा देखकर लोग वापस हो गए।
----
कई नेताओं को पुलिस को दिया चकमा
कन्नौज। किसान यात्रा को लेकर कई सपा नेताओं के दरवाजे पर पुलिस का पहरा रहा। इसके बाद भी कई नेता चकमा देकर पार्टी कार्यालय आ गए। जिसमें सपा नेता नवाब सिंह और हसीब हसन के अलावा कई नेता मकान के पीछे के दरवाजों से निकल आएं।
फोटो परिचय 19- गुरसहायगंज में प्रदर्शन कर नारेबाजी करते पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी
गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में की नारेबाजी
गुरसहायगंज। सपा के होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने रात में ही समधन सपा नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, तिर्वा रोड से सपा नेता मुकीम खां, अनौगी के बूथ प्रभारी श्यामू चौहान, समधन के पूर्व चेयरमैन नकीम खां, मझपुरवा के पूर्व प्रधान हारून सिद्दीकी, सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने रात में ही उनके घरों से उठाकर कोतवाली में बंद कर दिया। वहीं गांधीनगर स्थित पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। जिसके बाद सपा नेताओं ने गुरसहायगंज कोतवाली में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तालग्राम संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार- सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. राम सेवक राजपूत, राजन गुप्ता, रीपू यादव, शीबू क़ुरैशी, सुनील यादव, पिंटू यादव प्रधान अदमापुर, तैसीम खान, जीत कनौजिया और पीयूष पटेल को सोमवार सुबह थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल हिरासत में लिया। इस दौरान सपा नेताओं की पुलिस ने नोकझोंक हुई। शाम चार बजे के बाद सभी लोगों को थाने से छोड़ दिया गया।
मंडी के करीब तक पहुंचे, पुलिस ने खदेड़ा
तिर्वा/ठठिया। चोरी छिपे स्थानीय सपा कार्यकर्ता मंडी के करीब पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। यह देखकर पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ लिया। जिससे वह लोग भाग निकले। तिर्वा में सपा नेता कुक्कू चौहान, अंशुल गुप्ता, राजीव चौहान, दीपेंद्र चौहान और धीरज तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं ठठिया से पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, अंशू पाल, दिनेश बाथम, मैराज खान, अमित यादव, विपिन यादव और जयवीर सिंह यादव को ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया।
सुबह आंख खुलने से पहले घरों में पहुंची पुलिस
- पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव को समर्थकों के साथ आवास पर किया नजरबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। सोमवार की सुबह पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजकिशोर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव, सपा नेता प्रद्युम्न सिंह यादव, अनामिका अग्रवाल, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद फारूकी व आफाक खां, रामेंद्र सिंह यादव फौजी प्रधान, व्यापारी नेता बंटी, शैलेंद्र सिंह राठौर, सालोक दुबे, विनीता यादव, संतोष गुप्ता व अवनीश गुप्ता को पुलिस ने कोतवाली में बैठा लिया। साथ ही प्रशासन ने पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव समेत सपा नेता प्रमोद यादव, विनोद यादव प्रधान, व्यापार नेता नरेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, मंटू यादव, जितेंद्र शाक्य, रॉबिन सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, शिवकुमार यादव उर्फ घुर्रम, रामप्रकाश शाक्य व आलोक दुबे सहित लगभग एक सैकड़ा सपाइयों को आवास पर ही नजरबंद कर गया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के आवास पर प्रशासन ने बैरिकेडिंग करवा दी थी। सपाइयों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस कर्मियों से उनकी तीखी नोंकझोक भी हुई।
सौरिख प्रतिनिधि अनुसार के जिला पंचायत सदस्य चौधरी मनीष यादव डंपी, आलोक यादव, नरेंद्र यादव, सोनू यादव, संजीव यादव, सुरेंद्र राठौर, गोलू यादव, कैशर अली, अहमद अली, मुदमंगल यादव, बृजकिशोर सिंह यादव, देवेश शर्मा व कर्मवीर रात करीब ढाई बजे हिरासत में ले लिया।
-----------
पूर्व जिलाध्यक्ष का टूटा पैर, पुलिस पर लगाया आरोप
समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद फारूकी के घर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान उनका पैर टूट गया। उन्होंने बताया कि पुलिस रात को उनके घर घुस गई और उन्हें पकड़ने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह जीने से नीचे गिर गए और उनका पैर टूट गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन भाई को गिरफ्तार कर लिया।

=============

गुरसहायगंज में सपा नेताओं के साथ नारेवाजी करते पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी। संवाद

गुरसहायगंज में सपा नेताओं के साथ नारेवाजी करते पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी। संवाद- फोटो : KANNAUJ

तिर्वा में सपा नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। संवाद

तिर्वा में सपा नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। संवाद- फोटो : KANNAUJ

पुलिस की ओर से उतारी गई होडिंग से लदा ई रिक्सा कोतवाली में खड़ा। संवाद

पुलिस की ओर से उतारी गई होडिंग से लदा ई रिक्सा कोतवाली में खड़ा। संवाद- फोटो : KANNAUJ

अस्थाई जेल में बैठे सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे, जयकुमार तिवारी वउअन,पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दर?

अस्थाई जेल में बैठे सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे, जयकुमार तिवारी वउअन,पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दर?- फोटो : KANNAUJ

सपा नेता संजू कटियार को आवास से गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। संवाद

सपा नेता संजू कटियार को आवास से गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। संवाद- फोटो : KANNAUJ

न र्शिंग कालेज में बनी अस्ताई जेल के बाहर मुस्तैद पुलिस जवान।संवाद

न र्शिंग कालेज में बनी अस्ताई जेल के बाहर मुस्तैद पुलिस जवान।संवाद- फोटो : KANNAUJ

सपाईयों को लेजारही बस को स्टार्ट कराने के लिए धक्का लगाती पुलिस। संवाद

सपाईयों को लेजारही बस को स्टार्ट कराने के लिए धक्का लगाती पुलिस। संवाद- फोटो : KANNAUJ

सपा कार्यालय के सामने सपाइयों को खीच कर बस में बैठाने का प्रयास करते एसडीएम सदर गौरव शुक्ला। संवा

सपा कार्यालय के सामने सपाइयों को खीच कर बस में बैठाने का प्रयास करते एसडीएम सदर गौरव शुक्ला। संवा- फोटो : KANNAUJ

सपा कार्यालय में नजरबंद महिला सपा नेत्री व अन्य सपाई गेट खुलने के बाद बाहर निकल कर नारेवाजी करदते

सपा कार्यालय में नजरबंद महिला सपा नेत्री व अन्य सपाई गेट खुलने के बाद बाहर निकल कर नारेवाजी करदते- फोटो : KANNAUJ

सपा कार्यालय में नजरबंद पूर्व विधायक कलियान सिंह व सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा व अन्य सपाई। संव?

सपा कार्यालय में नजरबंद पूर्व विधायक कलियान सिंह व सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा व अन्य सपाई। संव?- फोटो : KANNAUJ

तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर लेटे सपाइयों को उठाने का प्रयास करती पुलिस। संवाद

तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर लेटे सपाइयों को उठाने का प्रयास करती पुलिस। संवाद- फोटो : KANNAUJ

बसों से गिरफ्तार कर सपाइयों को नर्सिंग कालेज लेजाती पुलिस। संवाद

बसों से गिरफ्तार कर सपाइयों को नर्सिंग कालेज लेजाती पुलिस। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed