{"_id":"5da2220a8ebc3e93a3344294","slug":"khataranaak-nashe-ke-khilaaph-jile-mein-chalega-abhiyaan-kannauj-news-knp519301727","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक नशे के खिलाफ जिले में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक नशे के खिलाफ जिले में चलेगा अभियान
विज्ञापन
गुम हुए मोबाइल दिखाते लोग व मौजूद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। एसपी ने अधीनस्थों को नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी ने पुलिसकर्मियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान अभियोजन अधिकारियों के साथ एसपी ने बैठक भी की।
शनिवार को पुलिस कप्तान अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने एएसपी विनोद कुमार के साथ थाना, चौकी प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों की बैठक ली। इसमें एसपी ने बताया कि ई-सिगरेट, हुक्का, जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाया। ई-सिगरेट का सेवन और बिक्री करने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एसपी ने अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि कोर्ट में सभी मामलों की गंभीरता से पैरवी करें। वहीं बेहतर ढंग से कार्य करने वाले 21 पुलिस कर्मियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र दिया। इसके बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों की शिकायतों को सुना। कुछ सिपाहियों ने आवासों पर साफ-सफाई कराने की मांग की।
एसपी ने कहा कि अगर किसी भी पुलिस कर्मी को कोई दिक्कत है या स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है तो तत्काल प्रभारी अधिकारी को इसकी जानकारी दें। इससे कि समस्या का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान सीओ श्रीकांत प्रजापति, सुबोध कुमार जायसवाल, सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर, गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार, तिर्वा कोतवाल टीपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
खोये हुए मोबाइल मिले, 21 लोगों को सौंपे
सर्विलांस टीम ने गुम हुए करीब ढाई लाख के मोबाइल बरामद किए हैं। क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने 21 लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। इस दौरान सर्विलांस प्रभारी शैलेंद्र सिंह टीम के मौजूद रहे।