{"_id":"65ea05267e70c6eeb5086281","slug":"kanwariya-who-fell-on-the-road-was-crushed-by-a-pickup-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110317-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क पर गिरे कांवड़िए को पिकअप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क पर गिरे कांवड़िए को पिकअप ने रौंदा
Thu, 07 Mar 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले शंकर को गंगाजल चढ़ाने के लिए बाइक से जा रहे कांवड़िए को बुधवार देर रात पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में कांवड़िए की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम रुरखुर्द निवासी विनय कुमार (28) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए साथी सनम (18) के साथ गंगा जल भरनकके लिएबाइक व पिकअप के काफिले के साथ ऋंगीरामपुर जा रहे थे। तालग्राम थाना के बिरौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय पुलिया के पास अंधे मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप की रोशनी से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों सड़क पर जा गिरे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने विनय को रौंद दिया, जबकि साथी सनम खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को साथी कांवड़िए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां विनय को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई पवनेश ने बताया कि विनय की शादी कन्नौज के जलालपुर से 2014 में हुई थी। परिवार में पत्नी कीर्ति व एक सात वर्षीय पुत्र शनि है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।