{"_id":"630baded5ff6e7675c4cd432","slug":"kannauj-world-bank-will-cooperate-the-municipality-will-be-saved-kannauj-news-knp715143683","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : विश्व बैंक करेगा सहयोग, पालिका का होगा उद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : विश्व बैंक करेगा सहयोग, पालिका का होगा उद्धार
विज्ञापन
Kannauj: World Bank will cooperate, the municipality will be saved
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज समेत नौ जिले नमामि गंगे योजना के तहत चुने गए हैं। गंगा किनारे बसे नगर निकायों को नेशनल मिशन क्लीन गंगा के तहत चमकाया जाएगा। इसके लिए विश्व बैंक आर्थिक सहयोग करेगा। सूबे की ऐसी सभी नगर पालिका, नगर निगम व नगर पंचायतों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं।
नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि लखनऊ में नेशनल मिशन क्लीन गंगा के तहत बैठक भी हो चुकी है। गंगा किनारे होने की वजह से नगर पालिका परिषद को योजना में शामिल किया गया है। पांच सितंबर तक विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि जो भी प्रस्ताव जाएंगे, उसके लिए विश्व बैंक सहयोग करेगा। देश में 17 और प्रदेश में नौ जिलों की एक-एक निकाय क्षेत्र में विकास कार्य के लिए शामिल किया गया है।
यहां गंगा सफाई के लिए नया प्रयोग करने पर भी चर्चा हुई है, जिसे वर्ष 2026 तक पूरा करना है। हर छह महीने में विश्व बैंक इसकी मॉनीटरिंग करेगा। पहले छह महीने में अगर दिए गए प्रस्ताव में काम शुरू नहीं हुआ तो सहयोग खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन तीन क्षेत्रों में होगा काम
-13 लाख लीटर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जलालपुर अमरा में पानी को साफ किया जाएगा। जो भी गंदगी है, उसका अच्छे से निस्तारण के इंतजाम होंगे।
-नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार में शामिल नए क्षेत्र में अंडर ग्राउंड एक लाख लीटर का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा।
-ज्योग्राफिक इंफारमेशन सिस्टम से हाउस, वाटर व सीवर टैक्स की जानकारी के लिए मैपिंग होगी और नए क्षेत्र को भी टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।
विश्व बैंक की ओर से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए फाइनेंस किया जाएगा। पांच सितंबर तक प्रस्ताव भेजे जाने हैं। तीन प्रस्ताव बनाए गए हैं। सभी कार्य नेशनल मिशन क्लीन गंगा के तहत होंगे। बैठक में निदेशक नेहा शर्मा, भास्कर सुब्रमणियन, डॉ. आलोक सुमन, विकास कुमार व सुभाष समेत कई लोग शामिल हुए थे। -नीलम चौधरी, ईओ नगर पालिका परिषद।

Kannauj: World Bank will cooperate, the municipality will be saved- फोटो : KANNAUJ