{"_id":"61f11a913f5e4b546e1c265f","slug":"kannauj-two-deliveries-took-place-in-an-ambulance-while-being-brought-to-the-hospital-both-mother-and-child-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में गूंजी किलकारी: अस्पताल ले जाते समय हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी: अस्पताल ले जाते समय हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
Wed, 26 Jan 2022 03:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में हुए दो प्रसव
- फोटो : amar ujala
कन्नौज के तिर्वा में प्रसव पीड़ा होने पर दो अलग-अलग एंबुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही महिलाओं का प्रसव हो गया। दोनो एंबुलेंस चालकों ने उन्हे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनो जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।
पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के सिकरोरी गांव का है। गांव निवासी उमेशचंद्र की पत्नी ममता देवी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी उसे लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थें। तभी एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया। एंबुलेंस कर्मी अमरनाथ पाठक व विजय कुमार ने दोनो जच्चा बच्चा को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
दूसरा मामला ठठिया थाना क्षेत्र के कुरसारा गांव का है। गांव निवासी ओमकार की पत्नी नीरज (24) को रात में प्रसव पीडा हुई। जिस पर पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर अस्पताल आ रही थीं। तभी रास्ते में एंबुलेंस में प्रसव हो गया। चालक रोहित खान व विक्रम ने उन्हे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनो जच्चा-बच्चा सुरक्षित है।