फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Truck crushed girl student returning after studying coaching, angry villagers blocked GT Road

कन्नौज: कोचिंग पढ़कर लौट रही युवती को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर लगाया जाम

Thu, 23 Sep 2021 01:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Sep 2021 01:22 PM IST
सार

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन
Kannauj: Truck crushed girl student returning after studying coaching, angry villagers blocked GT Road
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़, मृतका रागिनी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में कन्नौज जिले के छिबरामऊ में कोचिंग पढ़कर घर लौट रही युवती को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दो घंटे के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को खासी परेशानी हुई। गुरुवार को इलाके के ग्राम बलिदासपुर निवासी रागिनी (24) पुत्री बृजेश कुमार सिकंदरपुर कस्बे से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी।  
विज्ञापन


करमुल्लापुर चौराहे पर हाईवे का निर्माण होने से रास्ता संकरा था। यहां चपेट में आने से ट्रक का पहिया रागिनी के ऊपर से निकल गया। इससे मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद एसडीएम देवेश कुमार गुप्त और सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंचे। जाम लगने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम और सीओ से मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

हादसे के बाद लगभग दो घंटे तक जीटी रोड जाम रहा। जाम खुलने के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed